फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: समलैंगिक रिश्ते में बड़े धोखे की कहानी...हकीकत जानकर चौंक जाएंगे

धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jan 2026 12:00 PM IST

मुंबई के व्यापारी की कार में ले जाकर पिटाई और 1.20 लाख रुपये की वसूली के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस साक्ष्य संकलन कर आरोप पत्र दाखिल करेगी। पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि व्यापारी ने पहले मैसेज किया था। इसके बाद वीडियो काॅल पर बात की थी। इसके बाद ही वह मिलने आए थे। बाद में व्यापारी को अपने साथ ले जाकर घटना को अंजाम दिया। मुंबई के व्यापारी ने सात जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रामबाग अपने परिचित से मिलने आए थे। वह एक जगह पर खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी नीले रंग की कार में आए युवकों ने अपहरण कर लिया। खेत में ले जाकर पिटाई की और 1.20 लाख रुपये वसूले। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने पड़ताल की। इसके बाद हाथरस के थाना चंदपा निवासी ऋतिक, अभिषेक चाैधरी उर्फ भोला, पारस चाैधरी पिंटू और डींग (राजस्थान) निवासी रामेश्वर उर्फ मोटू उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें