आगरा कॉलेज के 200वें स्थापना दिवस पर पंडित गंगाधर शास्त्री की सातवीं और आठवीं पीढ़ी के वंशज समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए दी गई जमीन पर पांव पड़ने से वह धन्य हो गए। उन्होंने भारत सरकार से पंडित गंगाधर शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग की।