आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की एक छात्रा का पूर्व सहपाठी ने ही शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। फेसबुक आईडी हैक कर ब्लैकमेल कर नकदी और 50 लाख के गहने ले लिए। छात्रा की तबीयत खराब होने पर परिजन को पता चला। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने झूठे आरोप लगाए। बदनामी के डर से छात्रा का परिवार आगरा से बाहर रह रहा है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।