फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसानों ने सरकारी जमीन पर की फसल की बुवाई, प्रशासन ने कराई मुनादी

आगरा की किरावली तहसील के गांव सींगना में एक बार फिर यमुना की खादर का मामला सामने आया है। इस साल भी किसानों ने यमुना खादर की करीब 400 बीघा जमीन में फसल की बुवाई कर दी है। इसको लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने गांव में मुनादी कराकर सभी किसानों को उस जमीन पर फसल की बुवाई नहीं करने की अपील की है। बता दें कि वर्ष 2024 में किसानों ने इस जमीन पर फसल की बुवाई कर दी थी, जिसे लेकर प्रशासन और किसानों के बीच कई दिनों तक तकरार चली थी। बाद में जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद फसल की नीलामी कराई गई थी। अब फिर से किसानों ने इसी जमीन पर फसल की बुवाई कर दी है। उपजिलाधिकारी नीलम तिवारी का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसान कब्जा नहीं कर सकते। अगर करते हैं तो प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें