फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आलू के बीज वितरण में किस तरह हो रही धांधली...किसान से सुनिए

आलू और सब्जी के सरकारी बीज वितरण में हो रही धांधली के विरोध में बृहस्पतिवार को किसान सड़क पर उतर आए। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया। हाईवे की दोनों लेन पर 30 मिनट तक चले हंगामे से तीन किमी. तक वाहनों की कतारें लग गईं। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। माैके पर पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को समझाकर हाईवे से हटाया। हालांकि, रात तक किसानों का प्रकाश कोल्ड स्टोर पर हंगामा चलता रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि 50 किलो के कट्टे में 45 किलो बीज निकल रहा है और उसमें 10 किलो सड़ा है। किसानों ने प्रमाणित बीज वितरण में घोटाले के आरोप लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें