आगरा। किरावली पुलिस ने सेवानिवृत फौजी की हत्या का खुलासा करने के लिए किस तरह उनके पड़ोसी किसान राजू और उनके चाचा और पापा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। कुछ देर बाद चाचा और पापा को जाने दिया। राजू को रोक लिया। उसके साथ बेहरमी से मारपीट की। शाल से उनके दोनों पैर बांधे। बीच में डंडा फसकर दो पुलिस कर्मियों ने पकड़ा और एक ने पैरों में डंडे मारे। एक घंटे तक उनके साथ मारपीट की। बेहोश होने पर निजी अस्पताल में मामूली चोट बताकर भर्ती कर दिया। राजू और उनके राधे श्याम ने बताई आपबीती।