फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोरी के आरोप में कर्मचारी को पीटा, दरोगा पर प्राथमिकी

Dhirendra Singh Updated Sat, 21 Mar 2026 12:50 PM IST

आगरा। थाना छत्ता में तैनात दरोगा पर दुकानदार के साथ मिलकर कर्मचारी को चोरी के आरोप में थर्ड डिग्री देने और जेल भेजने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर दुकान स्वामी, दरोगा समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोती कटरा निवासी ओमवीर सिंह तोमर ने बताया कि वह शाहगंज के पांडव नगर निवासी भजन होत चंदानी की दुकान में काम करते थे। दुकान में भजन के भाई जीत होत चंदानी, पुत्र अर्जुन और गौरव बैठते थे। 23 मई, 2025 को भजनलाल ने थाना छत्ता में अज्ञात पर दुकान में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें