इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सूरसदन में रंगारंग कार्यक्रम कर डॉक्टर्स डे मनाया । डॉक्टर ने फिल्मी गीतों पर डांस करते हुए धमाल मचाया । गीत - संगीत के साथ जमकर मस्ती की। सबसे ज्यादा तालियां फैशन शो पर बजीं। महिला डॉक्टरों ने मॉडल की भांति कैटवॉक किया। उनकी प्रस्तुति पर पूरा हॉल तालिया से गूंज उठा। डॉक्टर ने आपसी रिश्तों को निभाने पर भी जोर दिया। नुक्कड़ नाटिका के जरिए डॉक्टर की जिंदगी के बारे में भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ पंकज नगायच, सचिव डॉक्टर रजनीश मिश्रा डॉ हरेंद्र गुप्ता, डॉ जेएन टंडन, डॉ मुकेश भारद्वाज, डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉक्टर डीवी शर्मा, डॉ वाईबी अग्रवाल, डॉक्टर अनूप दीक्षित, डॉ हरी सिंह, डॉक्टर योगेश सिंघल, डॉ रविन्द्र मोहन पचौरी, डॉ अनुपमा शर्मा, डॉ सीमा सिंह डॉ अमिता कुशवाह आदि मौजूद रहे।