फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूपी स्टेट बैडमिंटन में आगरा की दिव्यांशी और आयुष बने चैंपियन

Arun Parashar Updated Thu, 02 Jul 2026 06:48 PM IST

अयोध्या में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित प्रथम यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का समापन हो गया। इसमें आगरा के खिलाड़ियों ने दो खिताब जीतकर नाम रोशन किए। दिव्यांशी गौतम ने महिला एकल वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं आयुष अग्रवाल ने बांदा के अर्श मोहम्मद के साथ पुरुष युगल का खिताब जीता। दिव्यांशी ने पहले दौर में प्रयागराज की रिद्धिमा चौबे को 30-5 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर, क्वार्टर फाइनल में वाराणसी, सेमीफाइनल में अलीगढ़ और फाइनल में हापुड़ की काजल पंवार को हराया। पुरुष युगल वर्ग में आगरा के आयुष अग्रवाल और बांदा के अर्श मोहम्मद की जोड़ी ने कमाल दिखाया। पहले दौर में उन्नाव और सोनभद्र की टीम को हराया। फाइनल में देवांशु जावला और तुषार शर्मा को 21-17, 21-19 से हराकर पुरुष युगल का खिताब अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, आगरा बैडमिंटन संघ के संरक्षक महेश नौटियाल, जीएसटी अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी, जीएसटी डिप्टी कमिश्नर रितु सिंह, संघ की अध्यक्ष बीना लवानिया, चेयरमैन विनोद सीतलानी, सचिव राहुल पालीवाल, पवन मंगल, नंदी रावत ने हर्ष व्यक्त किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें