फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 15 साल से जर्जर पुलिया बनी मुसीबत, जान जोखिम में डाल निकलने को मजबूर ग्रामीण

Arun Parashar Updated Fri, 15 May 2026 11:03 PM IST

आगरा के किरावली–अछनेरा मार्ग पर गांव पुरामना के पास गोपऊ राजवाहा पर बनी लोक निर्माण विभाग की पुलिया वर्षों से जर्जर हालत में है। इसके चलते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों और किसानों ने पुलिया के पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण और दिशा सुधार की मांग उठाई है। पुरामना निवासी सुरेश चंद चौधरी ने बताया कि करीब 15 वर्ष से पुलिया जर्जर हालत में है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों के नहर में गिरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर 2024 को पुरामना निवासी 42 वर्षीय विजयपाल इंदौलिया बाइक समेत नहर में गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर अब तक केवल चेतावनी संकेतक लगाकर औपचारिकता निभाई गई है। किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिया के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और एसडीएम किरावली को कई बार शिकायतें दी गईं। आंदोलन भी किए, लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें