फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑनलाइन गेम वाले दोस्तों से रहें सतर्क, स्क्रीन टाइम घटाएं...डीजीपी राजीव कृष्ण ने युवाओं को दी ये चेतावनी

धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 01:54 PM IST

साइबर अपराधियों के शिकंजे से बचाने और इन घटनाओं का शिकार बनने से रोकने के लिए मंगलवार को डीजीपी राजीव कृष्ण ने वर्चुअल माध्यम से सूरसदन प्रेक्षागृह में छात्र -छात्राओं से कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने से बचें। इसके लिए जागरूक रहना सबसे आवश्यक है। खुद के साथ दूसरों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरुक करें। उन्होंने कहा कि युवा अपना स्क्रीनिंग टाइम कम करें। सोशल मिडिया का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। किसी के भी साथ अपनी निजी जानकारी व फोटो शेयर न करें। उनका दुरपयोग हो सकता है। ऑनलाइन गेम खेलते समय बनने वाले दोस्तों से सावधान रहें। उनके झांसे में न आएं। गेम के माध्यम से जुड़कर साइबर ठग आपकी जानकारी एकत्रित करते हैं। उसका दुरूपयोग करके ठगी करते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल साइबर ठग शादी कार्ड, आरटीओ चालान फाइल व अन्य के रूप में एपीके फाइल भेजते है। आपके ओपन करने पर डाउनलोड हो जाती है। इससे मोबाइल हैक हो जाता है। आपको पता भी नहीं चले गा। साइबर अपराधी आपका पूरा डाटा को चुरा लेते है। इसके बाद आपको ब्लैकमेल करते हैं। आपके खातों से पैसे निकाल लेते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें