फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गीता जयंती पर श्रद्धालुओं ने निकाली संगीतमय प्रभातफेरी

अरुन पाराशर Updated Mon, 01 Dec 2025 08:18 PM IST

एटा के जलेसर में मोक्षदा एकादशी यानी गीता जयंती पर सोमवार को धर्म प्रेमियों ने संगीतमय प्रभातफेरी निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने श्रद्धा के साथ प्रतिभाग किया। द्वारकाधीश मंदिर से शुरू हुई प्रभातफेरी कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए कामेश्वर खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन करने से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी के बाद दोपहर 1 बजे गीता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. यतेंद्र नंदन यति शर्मा ने लोगों को गीता जयंती का महत्व बताते हुए प्रतिदिन गीता पाठ करने का आह्वान किया। प्रभात फेरी में महंत चैतन्य महाप्रभु, वीरेंद्र प्रताप, संतोष ठाकुर दास पालीवाल, निर्मल कुमार सिंघल, क्षितिज गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, विष्णु वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें