आगरा के आवास विकास सेक्टर-7 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पार्क में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास स्वामी शतानंद महाराज ने जब रुक्मिणी विवाह का सजीव वर्णन किया, तो पूरा पांडाल जय श्री कृष्णा के जयकारों से गुंजायमान हो गया।