मलपुरा (आगरा)। मलपुरा क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी से व्हाट्सएप पर 2.50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस आरोप में मास्टरमाइंड मौलाना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपियों ने खुद को गेमिंग एप से ठगी करने वाला बड़ा साइबर अपराधी बताया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से इन्हें पकड़ा। यह साजिश कारोबारी के एक परिचित ने कर्ज चुकाने के लिए रची थी।