फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीएड-विधि में फाॅर्म भरने की तिथि तीन दिन बढ़ाने की मांग

Dhirendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 12:49 PM IST

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश को ज्ञापन देकर बीएड-विधि पाठ्यक्रम के लिए वेब पंजीकरण खोलने की मांग की है। अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह ने बताया कि बीएड और विधि छात्रों के लिए परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि 21 मई थी, कई छात्र अभी वंचित रह गए हैं। ऐसे में तीन दिन और तिथि बढ़ाई जाए। इनकी परीक्षा के साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी कराई जाएं। दीक्षांत समारोह और गर्मी को देखते हुए विधि फिलहाल अंतिम वर्ष की ही अभी परीक्षाएं कराई जाएं। गर्मी को देखते हुए स्वकेंद्र पर परीक्षाएं संचालित हों, जिससे परीक्षार्थियों को राहत मिले। ज्ञापन देने वालों महामंत्री डॉ. राजीव सिंह, उपाध्यक्ष श्याम चौधरी, बृजेश शर्मा, मानवेंद्र सिंह, पवन सिंह, फतेह कृष्ण सिंह, डॉ. सूरज सिंह, डॉ. अशोक चौधरी, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें