फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में दोहरे हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा, पड़ोसी बोले- बाप-बेटे का गुस्सा देख घरों में हो गए थे कैद

Arun Parashar Updated Wed, 01 Apr 2026 10:11 PM IST

आगरा में करीब चार साल पहले ब्रह्मपुरी मोहल्ले में हुई घटना आज तक लोगों के जेहन में है। जब फैसले का पता चला तो हर कोई घटनाक्रम के बारे में चर्चा करने लगा। कोई कह रहा था कि शक ने तीन परिवारों की जिंदगी बर्बाद कर दी। किसी का कहना था कि अगर कोई बात थी तो आपस में बातचीत कर सुलझाया जा सकता था। इतनी बड़ी घटना करना ठीक नहीं था। सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में 27 मई, 2022 की दोपहर दोहरे हत्याकांड से लोग सहम गए थे। वारदात का एक मिनट 40 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। जिस किसी ने इसे देखा था, उसके रोंगटे खड़े हो गए थे। इसमें साफ नजर आ रहा था कि दोषी अभिषेक ने शिवम पर एक मिनट में एक के बाद एक 25 वार किए थे। वह तब तक उस पर वार करता रहा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। मदन और गाैरव ने डंडे मारे थे। पड़ोसियों ने बताया कि बाप-बेटे का गुस्सा देखकर लोग बचाने की हिम्मत नहीं कर सके थे। गली में घूम रहे बच्चे भी घरों में कैद हो गए थे। बड़े भी बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर सके। रास्ते से निकलकर जा रहे लोग भी डर के मारे कुछ नहीं कह पाए थे। पड़ोसियों ने बताया कि शिवम उनके घर पर स्कूटर से आया था। आते ही तीनों ने उसे घेर लिया था। गौरव के घर के बाहर खुद को घिरता देखकर शिवम बाहर की तरफ भागा था, तीनों आरोपी भी उसके पीछे दौड़े थे, उस पर पीछे से डंडे मारते रहे थे। गली के मोड़ पर आकर शिवम गिर पड़ा था। मोड़ पर ही एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई थी। तीनों आरोपियों ने डंडे और बांके से शिवम पर ताबड़तोड़ प्रहार किए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें