आगरा। थाना सदर क्षेत्र में रविवार रात घर के बाहर से लापता हुई 36 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घर से 50 मीटर की दूरी पर बाजार की सीढि़यों पर खून से लथपथ शव मिला। मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इससे दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। घटना का पता चलने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीसीटीवी कैमरों में महिला के साथ आखिरी बार मोहल्ले का ही राजेश दिखाई दिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी।