आजकल हम लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा अपडेट रहने लगे हैं। फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। रोजाना की हर गतिविधि को अपडेट करते हैं। साइबर अपराधी इसी का फायदा उठाते हैं। एआई की मदद से आपकी नकली फोटो और आवाज बनाकर घरवालों को कॉल कर रकम ऐंठ लेते हैं। इसलिए सावधान रहें। अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। ये बातें एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं।