फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक को उमड़ी भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। प्रशासन और मंदिर समितियों ने भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त की हैं। बल्केश्वर मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा अर्चना की। रविवार सुबह से यहां लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से कावड़ियों ने कछला घाट से गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों में भी सुबह से शिवभक्तों की भीड़ रही । कई स्थानों पर भंडारे और रात्रि जागरण के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर रखी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें