फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विश्व कप विजेता बेटी का आगरा में हुआ भव्य स्वागत...मंच पर भावुक हो गईं दीप्ति शर्मा, सभी का जताया आभार

विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के आगरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में शहरवासियों का जोश देखने लायक था। दीप्ति जैसे ही अपनी गाड़ी से भावना क्लार्क इन तिराहे पर पहुंची, तो लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान दीप्ति ने खुली गाड़ी से करीब 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने भारत माता की जय और दीप्ति जिंदाबाद के नारे लगाए। सड़कों के साथ ही घरों की छतों से देखने वालों की भीड़ दिखाई दी। माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। समापन समारोह में दीप्ति शर्मा ने सभी का आभार जताया। इसके साथ ही वह मंच पर भावुक हो गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें