उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में जगह बनाने का सपना देख रहे आगरा के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जिले के सत्र 2026-27 के लिए सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के खिलाड़ियों के जिला स्तरीय ट्रायल 24 जून को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल अवंती बाई लोधी मैदान पर सुबह 6:30 बजे से शुरू होंगे। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की आगामी टीमों के गठन को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जा रही है। ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।