फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जब तक गवाही नहीं तब तक वेतन नहीं...महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कोर्ट ने दिए पुलिस आयुक्त को निर्देश

अरुन पाराशर Updated Wed, 21 Jan 2026 06:27 PM IST

आगरा में थाने में तैनात होने के बाद भी तीन साल पुराने मुकदमे में महिला पुलिस कर्मी सोनम देवी गवाही देने अदालत में हाजिर नहीं हो पाईं। अदालत में हाजिर नहीं होने पर विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट सोनिका चौधरी ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के पुलिस आयुक्त आगरा को निर्देश दिए हैं। विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट सोनिका चौधरी की अदालत में थाना मनसुख पुरा से संबंधित छेड़छाड़, गाली-गलौज, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में 2022 में दर्ज प्राथमिकी का मुकदमा लंबित चल रहा है। मुकदमे में अन्य सभी गवाहों की गवाही हो चुकी है। कई बार आदेश पारित करने के बाद भी वह अदालत में गवाही देने के लिए हाजिर नहीं हुईं। जबकि महिला पुलिस कर्मी सोनम देवी की हाल तैनाती भी थाना लोहामंडी में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें