फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के तहत कांग्रेस नेताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास, धरना दिया

आगरा के फतेहपुर सीकरी में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 'मनरेगा बचाओ संग्राम' कार्यक्रम के तहत फतेहपुर सीकरी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखते हुए प्रतीकात्मक धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और मजदूरों के लिए रोजगार का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में इस योजना से जुड़े कार्यों और भुगतान को लेकर दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिससे श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना-प्रदर्शन को किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश डागुर ने भी समर्थन दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रोजगार, महंगाई और ग्रामीण समस्याओं को लेकर भी अपनी बातें रखीं। सरकार से जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, अबरार अहमद कुरैशी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगपाल चाहर, सभासद वहीद, हकीम अंसारी, नकिम कुरैशी आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें