फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बसई मंडी के विरोध में आढ़तियों का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को साैंपा ज्ञापन

Arun Parashar Updated Thu, 09 Jul 2026 07:03 PM IST

आगरा के बरौली अहीर व सिकंदरा फल एवं सब्जी मंडी के आढ़तियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बसई की सब्जी मंडी को अवैध बताकर बंद कराने और बरौली अहीर मंडी के संचालन को शुरू करने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि बसई में संचालित मंडी कलुआ राम के नाम थी। उनकी मृत्यु के बाद उनके नाम से जारी अधिसूचना स्वयं समाप्त हो चुकी है, इसलिए बसई मंडी का संचालन अवैध है। जब तक इसे बंद नहीं किया जाएगा, तब तक बरौली अहीर मंडी में व्यापारी और किसान नहीं पहुंचेंगे। व्यापारी बरौली अहीर की दुकान आवंटन में लाखों रुपये दे चुके हैं। इसके बाद भी मंडी संचालन नहीं हुई हैं। उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके साथ ही सरकारी राजस्व का भी अवैध मंडी के कारण नुकसान हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें