राणा सांगा पर राज्यसभा सांसद द्वारा टिप्पणी किए जाने के बाद हंगामा शांत नहीं हो रहा है। आगरा में अखिला भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सपा सांसद का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस से झड़प हो गई। दरोगा से एक कार्यकर्ता की तीखी बहस हुई। हालांकि इसके बाद पुतला दहन कर दिया गया।