धूप में दमकते ताजमहल की खूबसूरती पर चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक मुग्ध हो गए। घंटेभर के भ्रमण में उन्होंने पच्चीकारी की बारीकी जानी। ऐतिहासिक महत्व जानने में भी खासी रुचि दिखाई। ताजमहल और शहर के बारे में उन्होंने गाइड से कई सवाल किए। इनके जवाब मिलने के बाद ताजमहल को बहु संस्कृतिवाद को दर्शाने वाला बताया। चिली के राष्ट्रपति को भ्रमण कराने वाले नितिन सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति शाम को 4:20 बजे ताजमहल पहुंचे। उन्होंने रॉयल गेट से लेकर मुख्य मकबरा तक निहारा। पूछा कि क्या ये शाहजहां की असली कब्र हैं, ये सामान्य पर्यटकों के लिए खोली जाती हैं क्या।