फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विराट हिंदू सम्मेलन में आएंगे राम मंदिर भूमि पूजन के मुख्य पुजारी

अरुन पाराशर Updated Sat, 07 Feb 2026 05:28 PM IST

आगरा में दरेसी नंबर दो में श्री मन:कामेश्वर मंदिर के पीछे 9 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या में राम मंदिर की भूमि पूजन के मुख्य पुजारी गंगाधर पाठक आएंगे। इसकी जानकारी श्री मन:कामेश्वर हिंदू सम्मेलन समिति ने शुक्रवार को यमुना किनारा रोड स्थिति एक होटल में पोस्टर विमोचन के साथ दी। श्री मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि सम्मेलन में आकर जाति, भाषा और प्रांत वाद में बंटे लोग संगठित हों और सनातन संस्कृति को बचाए रखें। राष्ट्र के उत्थान में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि आयोजन में राम मंदिर के भूमि पूजन के साक्षी रहे गंगाधर पाठक का संबोधन सुनना एक सौभाग्य भरा पल रहेगा। समिति के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि इस शनिवार को आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से बेलनगंज, बिजलीघर, छीपीटोला, जीवनी मंडी दरेसी व अन्य क्षेत्रों के लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान अभिषेक झा, नितिन बंसल, पंकज, चौरसिया, मनीष बंसल, पार्षद राकेश जैन, पार्षद रवि माथुर, ज्योति बंसल, प्राची चौरसिया, अमर गुप्ता व अन्य माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें