आगरा में मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व नगर निगम ने टाटा गेट से लेकर राजामंडी तक अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाए। इस दौरान शाहगंज क्षेत्र में सड़कों के किनारे से दुकानों के आगे लगाए तिरपाल, काउंटरों और एक दर्जन लावारिस ठेल धकेलों को जब्त कर लिया गया। नगर निगम की टीम ने टाटागेट से शाहगंज शंकरगढ़ पुलिया, कोठी मीना बाजार के सामने सत्तो हलवाई, पंचकुइयां होते हुए राजामंडी एमजी रोड तक के पूरे रूट को अतिक्रमण मुक्त कराया।