आगरा। साइबर अपराधियों ने एसीपी सदर इमरान अहमद के नाम पर तीन फर्जी फेसबुक आईडी बना लीं। इसके बाद उनके परिचित और रिश्तेदारों को मैसेंजर से मैसेज किया। कम दर पर फर्नीचर बेचने का झांसा देकर ठगी की गई। कुछ परिचितों ने एसीपी को फोन किया तब उन्हें साइबर अपराधियों की हरकत पता चली। उन्होंने साइबर सेल से तीनों फर्जी आईडी बंद करा दी है। इस मामले में थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।