विक्की मेरे लाल तू क्यों चला गया। मेरी गोद में आ जा। एक बार मेरे लाल को कोई लाैटा दो। मैं वापस नहीं जाने दूंगी। अपनी गोद में बैठा लूंगी...। शोभा नगर, ट्रांस यमुना में भूरी सिंह के घर से बुधवार को करुण क्रंदन गूंजता रहा। इससे आसपास के लोग के दिल को झकझोर दिया। इकलाैते बेटे विक्की की माैत से पूरा परिवार टूट गया है। मां गोमती बेहाल हैं। कभी बेहोश हो जाती हैं। कभी इधर-उधर बेटे को तलाशने लगती हैं। उसकी फोटो गोद में उठाकर रोने लगती हैं। चीखते हुए बेटे को बुलाने की जिद करने लगती हैं। बहते आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जो लोग मां को चुप कराने की कोशिश करते हैं, उनकी आंखों से खुद आंसू बहने लगते हैं। शोभा नगर निवासी भूरी सिंह के बेटे साैरभ की एक साल की बेटी नित्या का सोमवार रात को जन्मदिन था। उसके ससुराल से रिश्तेदार आए थे। मंगलवार सुबह राकेश के भाई भूरी सिंह का 13 वर्षीय बेटा विक्की बहन संध्या, काजल, रिश्तेदार महक, रिया, कान्हा और अंशुल के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने जाने की कहकर घर से निकले थे। स्वीमिंग पूल बंद होने पर 1 किलोमीटर की दूरी पर यमुना में नहाने चले गए थे। गहरे पानी में जाने की वजह से विक्की और रिया डूबने लगे थे। उन्हें बचाने के लिए अन्य बहन और भाई पानी में गए तो वो भी डूब गए थे। किनारे पर खड़ी बहन संध्या ने शोर मचाया था। गोताखोरों ने आकर काजल और अंशुल को बाहर निकाल लिया था। बाकी चारों डूब गए थे। बाद में उनके शव बरामद हुए थे। विक्की का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। रात में बहन काजल की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे परिवार के लोग अस्पताल ले गए। उपचार के बाद घर लेकर आए। तयेरे भाई की माैत से वो बेहाल है। बार-बार विक्की को याद करके रोये जा रही है। उसे परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं।