फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में पालीवाल पार्क रोड पर महिला शिक्षक से लूटी चेन

अरुन पाराशर Updated Fri, 24 Oct 2025 04:35 PM IST

आगरा में पालीवाल पार्क रोड पर शुक्रवार को दो आरोपी एक महिला शिक्षक से चेन छीन ले गए। शोर मचाने पर टहलने आए लोगों इकठ्ठा हो गए। पीड़िता ने पालीवाल पार्क पुलिस चौकी पर शिकायत की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक कर आरोपियों की तलाश कर रही है। केके नगर निवासी रेशमा यादव ने बताया कि वह मुफीदे आम इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। सुबह करीब आठ बजे अपनी साथी शिक्षिका के साथ कॉलेज से संजय प्लेस की तरफ पैदल जा रहीं थी। उनके पीछे एक युवक पैदल आ रहा था। जैसे ही शिक्षिका जाॅन्स पुस्तकालय के पास पहुंची, उसी समय पैदल चल रहा युवक अचानक से शिक्षका के गले से चेन तोड़कर भाग गया। शिक्षका ने शोर मचाया। आरोपी को भागकर पकड़े की कोशिश की। उसी समय पीछे से एक युवक बाइक लेकर आया और चेन छीनने वाले को बैठाकर भाग गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें