फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा...भक्तों में रही रथ को खींचने की होड़, हरि बोल के गूंजते रहे जयकारे

अरुन पाराशर Updated Fri, 27 Jun 2025 07:34 PM IST

आगरा में श्री जगन्नाथ रथयात्रा में बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग सज-धज कर राजाधिराज भेष में भगवान जगन्नाथ ने नगर भ्रमण किया। इससे पूर्व कमल व मोगरे जैसे सतरंगी पुष्पों से सजे जगन्नाथ जी के नंदीघोष रथ से शंखनाद के साथ जैसे ही पट खुलने का संकेत हुआ, हरिबोल के जयकारों के साथ हजारों भक्त हाथ ऊपर कर झूमने लगे। रथयात्रा में शामिल हुए हजारों भक्तों में रस्सा खींचने की होड़ मच गई। बड़े, बुजुर्ग, बच्चों और महिलाएं रस्से को पड़कर भगवान जगन्नाथ को नगर भ्रमण पर लेकर निकले। इस दौरान हरि बोल के जयकारे गूंजते रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने रथयात्रा के मार्ग पर सेवा कार्य किया। चारों तरफ उल्लास और उमंग का नजारा देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें