आगरा के फतेहाबाद-बाह बाईपास रोड पर सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद भेजा और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक अपनी मां के साथ दशरथ निवासी बरेह थाना अंबाह जिला मुरैना मध्य प्रदेश अपनी मां भूरीबाई के साथ फतेहाबाद में रिश्तेदारी में आ रहे थे। बाह रोड बाईपास पर पहुंचते ही आगरा से बाह की ओर जा रही मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।