फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-जयपुर हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की माैत, 40 से अधिक घायल

अरुन पाराशर Updated Sat, 06 Dec 2025 08:18 PM IST

आगरा-जयपुर हाईवे पर नगला भरंगरपुर के पास शनिवार शाम एक बस पलट गई। इससे चीखपुकार मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हादसे में एक युवक की माैत हो गई। करीब 45 लोग घायल हो गए। स्लीपर निजी बस गोरखपुर से सूरत जा रही थी। बस में करीब 72 सवारियां बैठी थीं। रास्ते में बस में कुछ खराबी आ गई। इस पर किरावली क्षेत्र में स्थित वर्कशाॅप पर बस सही होने के लिए पहुंची। इस दाैरान कई सवारियां बस से उतर गईं। यहां से बस ठीक होने के बाद चालक बस का ट्रायल लेने के लिए निकला। तभी बस हादसे का शिकार हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें