खेरागढ़। थाना क्षेत्र के गांव भिलावली में रविवार दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं, हालांकि पीड़ित के ट्रैक्टर पर दो गोलियां जा लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।