फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, टीम से नोकझोंक

अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Nov 2025 02:16 PM IST

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत पर कार्रवाई करने पर पहुंची नगर निगम की टीम से स्थानीय लोगों की बहस हुई। कहासुनी के बीच नगर निगम ने नगला बूढ़ी, पुष्पांजलि बाग कॉलोनी स्थित मुख्य मार्ग पर पक्के चबूतरे को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक और आसपास के लोगों की टीम से जमकर नोकझोंक हुई। लोगों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। हालांकि टीम कार्रवाई कर चली गई। स्थानीय निवासी अतुल शर्मा ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के निगम ने यह कार्रवाई की। काॅलोनी में 28 मकान हैं और सभी ने ऐसे ही अतिक्रमण कर रखा है। इसके बावजूद उनके, नीलम गुप्ता व एक दो अन्य लोगाें पर ही कार्रवाई की गई। आरोप लगाया कि स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति के इशारे पर निगम ने उन्हें निशाना बनाया है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की। हालांकि निगम के अधिकारियों ने साफ किया कि कब्जाधारकों को नोटिस दिया गया था। खुद कब्जा न हटाने पर कार्रवाई की गई। स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोटिस के बावजूद हटाने में लापरवाही या उपेक्षा पाए जाने पर सीधे बुलडोजर चलाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें