आगरा में फतेहाबाद रोड और आगरा किला के पास जलकल की पानी की लाइन में लीकेज हो गया है। इसके चलते गंगाजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। जलकल अधिकारियों की मानें तो लाइन के लीकेज की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इससे 50 हजार की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।