फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ग्रेटर आगरा में प्लॉट बुकिंग शुरू...29 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए किस टाउनशिप में कितने भूखंड

Dhirendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 02:44 PM IST

आगरा के इनर रिंग रोड स्थित रायपुर एवं रहनकलां में विकसित हो रही ग्रेटर आगरा परियोजना की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गए। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने आयुक्त कार्यालय स्थित लघु सभागार में बुकिंग का शुभारंभ किया। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि ग्रेटर आगरा परियोजना की 10 टाउनशिप में लगभग 30 हजार परिवारों को उच्च कोटि की आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। यहां भूमिगत विद्युत व आईसीटी लाइन के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वॉटर बॉडी का निर्माण भी कराया जाएगा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत इस परियोजना का शिलान्यास 7 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें