आगरा के रुनकता नगला जाटव बस्ती में बुधवार करीब शाम करीब साढ़े चार बजे खाली प्लॉट में नवजात शिशु का शव झाड़ियों में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैदान में खेल रहे बच्चों ने जब झाड़ियों में नवजात बच्ची को पड़ा देखा तो घबराकर शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान पास में मौजूद राजा ने बच्ची के शव को गमछे में लपेटकर गोद में उठाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी रुनकता निलेश शर्मा ने बताया नवजात बच्ची का शव झाड़ियों में मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है