मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भर गईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे नजर आए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।