भाजपाइयों के लिए दिल्ली और लखनऊ का सफर अब अलीगढ़ के जरिये पूरा हो रहा है। प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही भाजपा की जिला और महानगर टीम में जगह पाने में नाकाम नेताओं ने नए सिरे से दिल्ली-लखनऊ और क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी के जिले बरेली की परिक्रमा शुरू की है। सियासत के खिलाड़ी अलीगढ़ के रास्ते लखनऊ का सफर तय करने की जुगत में हैं।