आगरा के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित शिक्षण अधिगम मेला में गोपालपुरा से आए शिक्षक अर्जुन सिंह अपने साथ भारत का जादुई पिटारा साथ लेकर आए। इस पिटारे को जब उन्होंने खोला तो देखने वाले भी हैरान रह गए। इस पिटारे की खासियत ये थी, कि इसमें देश से जुड़ी समस्त जानकारियां थीं, जो 8वीं तक के बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में उनकी मदद करेंगी।