फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में स्टेशन रोड पर दो भाई और उनकी पत्नियों के बीच जो कुछ हुआ देखकर लोगों के कदम रुक गए। विवाद पैतृक भूमि को लेकर था, लेकिन ये परिवार भूल गया कि सड़क है उनका घर नहीं। भाइयों के बीच झगड़ा हुआ तो उनकी पत्नियां भी इस विवाद में कूद पड़ीं। फिर क्या था जहां एक ओर देवरानी ने जेठ पर हाथ छोड़ा तो जेठानी भी गुस्से से आग बबूला हो गई। उसने भी देवर के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्टेशन रोड पर हो रहे इस विवाद के चलते जमघट लग गया। पुलिस के पहुंचने के बावजूद विवाद नहीं थमा, जिसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।