आगरा के सैंया में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। माइक से एनाउंस कराने के साथ ही ग्रामीणों में पर्चे वितरित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पर बैठक करके आशा और संगनी कार्यकर्ताओं को शत प्रतिशत कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल भारती, कुलदीप सिंह राणा, सोनू बाथम, अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।