फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्टे के बाद भी की गिरफ्तारी, कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को दिए कार्रवाई के आदेश

अरुन पाराशर Updated Fri, 13 Feb 2026 02:42 PM IST

आगरा में हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे होने के बाद भी विवेचक ने महिला आरोपी को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया। स्टे की बात छिपाकर न्यायिक अभिरक्षा रिमांड की स्वीकृति करा ली। बाद में महिला के अधिवक्ता ने अदालत में आदेश की प्रति देकर सच्चाई बताई। इस पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-8 कन्हैया ने रिमांड निरस्त कर रिहाई के आदेश दिए। साथ ही विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए हैं। मामला थाना एत्माद्दौला में दर्ज पूनम भटनागर सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य आरोपों में प्राथमिकी का है। पुलिस की गिरफ्तारी से पहले पूनम भटनागर को 5 फरवरी 2025 को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें