आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-वन स्थित जेडी हॉस्पिटल के बाहर खड़ी एंबुलेंस से शराब की आपूर्ति हो रही थी। वीडियो वायरल होने पर आबकारी विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। विदेशी ब्रांड की 12 बोतलें जब्त की गई हैं। टीम ने एबुलेंस को जब्त नहीं किया, बल्कि मौके से हटवा दिया। ऐसे में जांच में जुटी टीम की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।