फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जगनेर के एसडीओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल।

जगनेर। क्षेत्र में कई दिनों से सिंचाई को लेकर किसान परेशान है। शनिवार दोपहर को भारा गाँव के किसान जगनेर एसडीओ से बिजली समस्या को लेकर बिजली वितरण खंड पर शिकायत करने पहुँचे थे। किसानो ने आरोप लगाया कि बिजली समस्या को लेकर संबंधित एसडीओ से वार्ता के दौरान उनके साथ कथित रूप से अभद्र एवं असम्मानजनक व्यवहार एसडीओ ने किया। उन्होंने बताया कि वार्ता की वीडियो ही बनाई गई है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसानो के टयूबलो पर आठ दिनों से दस घंटे की बजाय दो घंटे बिजली दी जा रही है। इसी संबध में हम किसान गाँव भारा निवासी हरिओम तिवारी, गंगाराम प्रजापति, महेश कुशवाह रिंकू कुशवाह,छोटू कुशवाह,मोनू गौड़,अंसुल शिकायत करने आये थे। किसान बिजली समस्या से परेशान हैं। किसानो ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में अगर बिजली नही मिली तो धरना-प्रदर्शन करेंगे। वही इस मामले में एसडीओ एसके अंसारी ने बताया कि कुछ लोगो ने मेरे कार्यालय में शराब के नशे में घुसकर मेरे कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। गाँव भारा में तार टूट गया था। तार जुड़वा कर सप्लाई चालू करवा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें