फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां जारी, 28 जनवरी से होगा शुरू

आगरा के एकलव्य स्टेडियम में 28 से 31 जनवरी तक अखिल भारतीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां जारी हैं। खेल विभाग और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन होगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों का आगमन 27 जनवरी की सुबह से शुरू हो जाएगा। खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के ठहराव के लिए स्टेडियम के नजदीक चार होटलों की बुकिंग की गई है, ताकि उन्हें बेहतर सुविधा के साथ आवागमन में भी आसानी रहे। अखिल भारतीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस, संयुक्त हॉस्टल और वॉलीबॉल अकादमी उत्तर प्रदेश की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इनके अलावा पंजाब पुलिस, नॉर्दर्न रेलवे, एक्साइज चंडीगढ़, साई कुरुक्षेत्र, जाट सेंटर बरेली, अहमदाबाद हॉस्टल और एक्साइज मुंबई जैसी सशक्त और अनुभवी टीमें भी मैदान में उतरेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के भी भाग लेने की संभावना है, जिससे मुकाबले और अधिक रोमांचक होंगे। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हरीश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को दो लाख रुपये, उपविजेता टीम को एक लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य मैदान में अंतरराष्ट्रीय मानकों के दो वॉलीबॉल कोर्ट तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें