फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा को मिलेगी नई पहचान, इंटरनेशनल वेडिंग सिटी बनने की दिशा में बड़ा कदम

धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 02:42 PM IST

इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित दो दिवसीय वेडिंग एक्सपो का फतेहाबाद रोड स्थित होटल ने शुभारंभ हो गया है। इसमें देश भर के वेडिंग इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए उद्यमी शामिल हुए। आगरा में ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी जैसे स्मारकों को देखते हुए इंटरनेशनल वेडिंग सिटी घोषित करने पर भी मंथन हुआ। इसमें देश-विदेश के लोगों को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बढ़ावा देने पर भी जोड़ दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इसमें है एयर कनेक्ट भी भी जल्द शुरू होने वाली है। कानून व्यवस्था भी बेहतर है, स्तरीय होटल भी हैं। इसके चलते यहां अपार संभावना है। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा में वेडिंग सिटी घोषित करने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध है। 2027 के आचार संहिता लागू होने से पहले ही सिविल एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। योगी सरकार में कानून व्यवस्था भी पुख्ता है। इससे डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा मिलेगा, इसके लिए सरकारी स्तर पर वह प्रयास करेंगे। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि दो दिन तक एक्सपो चलेगा। इसमें शादी समारोह को इंडस्ट्रीज के तौर पर स्थापित करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। इससे कई क्षेत्रों में रोजगार मिलेगा और शहर का विकास भी होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें