आगरा नगर निगम के शहर में स्वच्छता के दावे सिर्फ हवाई है। नगर निगम अधिकारियों की नजर में चमकने के लिए शहर के अंदर की सड़कों को तो साफ करता है। लेकिन, शहर के बाहर की सड़कों पर कूदे के अंबार लगे हुए है। हम बात कर रहे हैं बोदला बिचपुरी मार्ग स्थित कलवारी चौराहे की। इस चौराहे के पास आधा दर्जन से अधिक मैरिज गार्डन हैं। स्थानीय लोगों का कहना की शादी समारोह के बाद मैरिज होम संचालक कूड़े को इसी चौराहे पर डाल देते हैं। ऊपर से उसमें आग लगा देते है। इस वजह से इस चौराहे के पास से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।